फुल्लीडुमर में पंचायत समिति सदस्य ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रखंड कार्यालय में किया विरोध

फुल्लीडुमर में पंचायत समिति सदस्य ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रखंड कार्यालय में किया विरोध

Share with
Views : 975
TODAY आज तक से राहुल रंजन की रिपोर्ट;

बांका: मंगलवार की दोपहर प्रखंड मुख्यालय में उस समय लोगों की भीड़ लग गई। जब उत्तरी कोझी पंचायत की पंचायत समिति सदस्या पुष्पा राय ने अपने दर्जनों महिला समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर उनके समिति क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा कार्य कराने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड पंचायत राज कार्यालय, बीडीओ कार्यालय का घेराव करते हुए इस मनमानी के खिलाफ थाने में भी आवेदन देकर इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। पंचायत समिति सदस्या प्रतिनिधि अनिल राय ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय उनका पंचायत समिति क्षेत्र है। जहां अधिकारी एवं बाहरी लोगों की मिली भगत से 40 लाख रुपए से ज्यादा की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसकी पंचायत समिति सदस्या तक को जानकारी नहीं दी जाती है। इन योजनाओं में सरकारी राशि का खुलेआम बंदरबांट की जा रही है। अगर इस पर तत्काल रोक नहीं लगाया गया तो यहां कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पंचायत समिति सदस्या ने कहा कि चुनाव के करीब दो साल होने को है। आज तक ना तो कार्यकारिणी सहित अन्य समितियां का गठित की गई और ना बैठक। यहां की प्रखंड पंचायत समिति मनमानी की वजह से सिर्फ कागज पर चल रही है। जिस पर अधिकारियों एवं बाहरी लोगों का अप्रत्यक्ष रूप से कब्जा है। जो समिति सदस्यों का कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। जिससे प्रखंड में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस पर अगर तत्काल संज्ञान नहीं लिया गया तो इस मनमानी के खिलाफ वह धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले