TODAY आज तक

मुख्य संपादक -


देर रात आग लगने से पूरा घर जलकर राख, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

- Admin

*TODAY आज तक से विभीषण तुरी की रिपोर्ट*

प्रखंड क्षेत्र के लौढ़िया रामनगर में गुरुवार की रात 11:00 बजे अचानक आग लगने से पूरा घर जलकर राख होने का मामला प्रकाश में आया है। वही  जटेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात खाना-पीना खाकर हम सभी परिवार सो रहे थे ,और मेरी पत्नी साबो देवी थाली धो रही थी, तभी घर में अचानक आग लगने से अपरा तफरी मच गया।

 देखते ही देखते घर की सारी संपत्ति एवं पांच बकरी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर हद तक काबू पाया गया। परिजनों में जतेंद्र यादव, पत्नी साबो देवी ,पुत्र प्रिंस कुमार 18 वर्ष का है। घर के समीप राजेंद्र यादव पिता जगदीश यादव के घर पर आग लगने से धान की भी छती हुई है। उधर गांव में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।