TODAY आज तक

मुख्य संपादक -


तेजस्वी यादव ने जनता से किए कई वादे, जनसभा में उमड़ी भीड़

- Admin

बौंसी/बांका:- लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बौंसी नगर पंचायत अंतर्गत सीएनडी खेल मैदान पर  राजद प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्थानीय प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव के पक्ष में भीषण गर्मी एवं चिलचिलाती धूप में उपस्थित भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 75% आरक्षण जातिगत गणना, आईटी और स्पोर्ट्स सेक्टर में विकास किया। हमने 17 महीने में इतना कुछ किया। उन्होंने क्या किया। अगर महा गठबंधन की सरकार आती है तो क्षेत्र से गरीबी, महंगाई, मजदूरों का पलायन रोकने, कल कारखाना और उद्योग लगाने का प्रयास किया जाएगा। आप हमारे प्रत्याशी को मौका दीजिए। हम अपने गठबंधन साथियों के साथ देश को तरक्की की ऊंचाई तक ले जाएंगे। इस मौके पर 
मंच पर जय प्रकाश नारायण यादव ने भी जनता के बीच अपने विचार रखें। मंच पर पहुंचते ही राजद के नेताओं ने अपने लोकप्रिय पूर्व उप मुख्यमंत्री का विशाल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। तेजस्वी यादव की जनसभा के दौरान उनके हुंकार पर बौंसी की जनता ने हाथ उठाकर खुलकर समर्थन किया। साथ ही कहा कि लालटेन को सपोर्ट मिलेगा। जिस पर नेताओं ने जोर-जोर से नारे भी लगाए। इस मौके पर राजद के भूदेव चौधरी, डॉ० जावेद इकबाल, स्वीटी सीमा हेंब्रम, मधु मंजरी कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता, गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव, संजय यादव धोरैया, कांग्रेस से जितेंद्र सिंह, जवाहर झा, बिरसा सोरेन, दीप नारायण यादव, भोला प्रसाद यादव, गुड्डू यादव, मो० हासिम, पंकज दास, उदय यादव, कैलाश चौधरी, बिपिन मिश्रा, अनिल मिश्रा, बमबम यादव, हरिहर यादव, मनीष यादव, विजय कुमार सिंह, दुर्गेश झा आदि मौजूद रहे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।