BANKA NEWS: हैवान बना पतिःपत्नी को घुमाने के बहाने लाया, सीने पर घुटना रख पत्थर से कुचला सिर

ब्यूरो रिपोर्ट/कुमार चंदन

बौसी(बांका) बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के चांदन डैम से पुलिस ने मंगलवार को एक महिला की लाश को बरामद किया है। मृतक महिला की पहचान पड़ोसी झारखंड के दुमका जिला के सरैयाहाट थाना के थनदारी गांव निवासी तुलसी यादव की पत्नी मीना कुमारी(27) के तौर पर की गई। पुलिस की जांच में पता चला की महिला को उसके ही पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर विगत छह दिनों पूर्व हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया था। तथा पति के ही निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया गया। इस मामले में बंधुआ कुरावा थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गत 26 दिसंबर को मृतका के पति तुलसी यादव और उसके दोस्त रंजीत यादव (पिता पंचू यादव नारायणपुर थाना जयपुर जिला बांका) द्वारा मीना को घुमाने के बहाने चांदन डैम लाया था। चांदन डैम के निचले हिस्से में डक्ट के पास ले जाकर मौका पाते ही दोनों ने मिलकर मीना को डैम से धक्का दे दिया गया तथा उसके बाद लाश को बड़े पत्थर के नीचे छिपा दिया गया। इधर मीना की मां गुड़िया देवी ने बताया कि मीना की शादी पहले सरैयाहाट थाना के कारूडीह गांव में हुआ था। पहले से उसे एक बेटी है। शादी के बाद उसके पति का सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो गया था। उसके बाद से वह अपने मायके में रहती थी। इसी बीच फेसबुक पर तुलसी यादव से उसकी दोस्ती हुई और दोनों ने शादी कर ली। 26 दिसम्बर को अपने दामाद तुलसी यादव के साथ बेटी को विदा किया था। उसके बाद उसके पति उसे डैम में ले हत्या कर जाकर फेक दिया। तीन-चार दिन जब बेटी का फोन नहीं आया तब जयपुर थाना में महिला की लापता होने की सनहा दर्ज कराई। साथ ही सरैयाहाट थाना को भी इसकी जानकारी दी गई। बंधुआ कुरावा एवं झारखंड के पुलिस ने जांच पड़ताल कर छापेमारी कर उसके पति को पकड़ा। तभी उसके पति ने अपने पत्नी की हत्या की बात को स्वीकार कर ली। पति तुलसी यादव की निशान देही पर शव को डैम के समीप एक पत्थर के नीचे से बरामद किया गया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका मीना कुमारी के पहले पति का सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद इंश्योरेंस का करीब 8 लाख रुपए आया था। पैसे के लिए हत्या की बात कही जा रही है । हालांकि पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को जप्त कर पुलिस नेपोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। साथ ही उसके पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।