BANKA NEWS: पंचायत लगा कर किया गया भूमि विवाद का निपटारा

रिपोर्ट:- उमाकांत साह।
चांदन/बांका:- राज्य भर में भूमि विवाद को लेकर जिला स्तर से थाने में अंचलाधिकारी के नेतृत्व में जनता दरबार शिविर लगाकर निपटारा करने का मामला तो देखी ही जा रही है, बावजूद भूमि विवाद निपटारा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने की बात सामने आती है। जहां देखा जा रहा कि मामूली सी भूमि विवाद के कारण कइयों को जांन गंवानी पड़ रही है। और भूमि विवाद यथावत धरा कि धरा रह जाती है। जिसके आलोक में रविवार 19 जनवरी को चांदवारी पंचायत मनरेगा भवन में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव के अध्यक्षता में एक वर्ष से चल भूमि विवाद को पंचायत बुलाकर दोनों कि रजामंदी पर हस्ताक्षर युक्त बांड पेपर पर विवाद सुलह किया गया। जानकारी के अनुसार केनुआर गांव दो चचेरे भाईयों के लगभग एक एकड़ से अधिक जमीन कैवाला से सम्बंधित विवाद चल रहा था। विवादित भूमि मामला बांका न्यायालय में याचिका दाखिल है। बावजूद दोनों पक्ष के लोग विवाद में घिरे हुए थे। बताया जा रहा उक्त विवादित भूमि आजादी के पुर्व से ही स्वर्गीय नुनमुनी मंडल गांव के दरबारी डोम से कैवाला लिया गया था। लेकिन नुनमुनी मंडल के छोटे भाई के वंशज कैलाश मंडल और नुनमुनी मंडल के वंशज प्रकाश मंडल के बीच विगत एक वर्ष से विवाद चल रही थी। पंचायतों ने दोनों पक्षों के उपस्थिति में उक्त विवाद को निपटारा के आलोक में कैलाश मंडल को दो डिसमिल अधिक देने कि सहमति बनी और पंचों ने न्यायालय में दायर भूमि विवाद याचिका वापस लेने कि बात कही गई। मौके पर बेलहर अनुमंडल के पुर्व विधायक प्रत्याशी लाल धारी यादव, ग्राम कचहरी सचिव विष्णु देव दास, पुर्वी कटसकरा पंचायत के पूर्व मुखिया भैरो मरीक, सरपंच चन्द्रदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुरेश यादव, दक्षिणी बारने पंचायत के पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल भगत आदि ग्रामीण मौजूद थे।