बांका: क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि के लिए ग्राम पंचायत में प्रारंभ हुआ अखंड अष्टयाम

बांका: क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि के लिए ग्राम पंचायत में प्रारंभ हुआ अखंड अष्टयाम

Share with
Views : 356
कामेश्वर साह संवाददाता फुल्लीडुमर बांका 
बांका: जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के द्वारा पंचायत के सुख, शांति, समृद्धि एवं विकास को लेकर पंचायत क्षेत्र के डोमो कुमारपुर के महेशपुर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय अखंड राम धुन संकीर्तन का आयोजन रविवार की दोपहर बाद विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा धूमधाम से शुरू की गई है। इस धार्मिक अनुष्ठान के मौके पर पंचायत के दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भाग लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भव्य इस धार्मिक कार्यक्रम के मौके पर मुखिया श्री सिंह के सौजन्य से भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं धार्मिक अनुष्ठान कर रहे मुखिया विनय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत के चहुंमुखी विकास एवं पंचायत वासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ भगवान के आशीर्वाद का भी होना परम आवश्यक है। इसी को लेकर पंचायत वासियों की प्रेरणा से यह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो दो दिनों तक चलेगा। वहीं अखंड राम धुन संकीर्तन के मौके पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, समाजसेवी नवीन यादव, विजय यादव ,मनोज यादव, विकास यादव, देवेंद्र यादव, रविन्द्र, बंधु यादव, सुभाष, सुमित, उपेंद्र, प्रभु सिंह, अमरेंद्र सिंह, छोटू कुमार, विक्रम कुमार, सागर कुमार सहित पंचायत के दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालु भक्तजन मौजूद थे।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले