BANKA NEWS: कपड़ा धोने नदी जा रही महिला के साथ मारपीट थाना में दी आवेदन

BANKA NEWS: कपड़ा धोने नदी जा रही महिला के साथ मारपीट थाना में दी आवेदन

Share with
Views : 258
रिपोर्ट/उमाकांत साह।                                                                                                     चांदन/बांका:- आनंदपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव कि एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी करने के मामले में आनंदपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने कि गुहार लगाई है. आवेदन में बताई कि सोमवार कि शाम कपड़ा धोने नदी जा रही थी. इसी बीच गांव के अनिल यादव, टोपी यादव, रेशमी देवी, व मंती देवी ने बीच रास्ता रोककर बेवजह लाठी डंडा और पत्थर से मारपीट करने लगे,मारपीट से पुरे शरीर में जख्म हो गया। और बांया हांथ कट कर खून बहने लगी। इसी बीच अनिल यादव ने चांदी का चैन छीन लिया और जान मारने कि धमकी देने लगा. आवेदिका जख्मी सावित्री देवी पति बालेश्वर यादव ने बताई कि मेरे पति परिवार चलाने के बाहर कलकत्ता में रहता है। इसी बात को लेकर  उक्त व्यक्ति पाकर अक्सर मारपीट करता है. घटना के संबंध आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि आवेदिका द्वारा दिए आवेदन पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. जांच पड़ताल के बाद आगे कि कार्रवाई कि जाएगी।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले