BANKA NEWS: स्कॉलरशिप सफल विद्यार्थी को सरकार द्वारा मिलेगे एक हजार रुपए महिना:आदित्य कुमार

रिपोर्ट:- उमाकांत साह।
चांदन/बांका:- राष्ट्रीय आय-सह-मेधा परीक्षा(National Means-cum-Merit Scholarship-NMMSS) 2024-25 का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया। इस परीक्षा में बांका जिला में कुल 75 छात्र/छात्रा सफल हुए ।जिसमें 75 में चान्दन प्रखंड से 22 सफल बच्चों ने अव्वल दर्जा हासिल कर प्रखंड का नाम रोशन किया। खासकर कन्या मध्य विद्यालय चान्दन एवं प्रोन्नत मध्य विद्यालय नावाडीह चान्दन (अनुसूचित जाति) से क्रमश: 6-6, आदर्श मध्य विद्यालय चान्दन एवं मध्य विद्यालय सुईया से क्रमश: 4-4 तथा प्रोन्नति मध्य विद्यालय गौरीपुर एवं प्रोन्नत मध्य विद्यालय बिरनियां से क्रमश: 1-1 बच्चे सफल हुए हैं। इस संदर्भ में कन्या मध्य विद्यालय चांदन के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने बताया सभी सफल बच्चों को बिहार सरकार के द्वारा पढ़ाई लिखाई हेतु चार साल तक एक-एक हज़ार रूपये प्रोत्साहन स्वरूप राशि दिया जाएगा।इस परीक्षाफल से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चान्दन,तथा सभी प्रतिनिधिगण सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापकगण, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार कि ओर सभी सफल बच्चों को उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए आशीर्वाद देकर हौसलाअफजाई किया।