चंदवा में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है लगातार, नहीं हो रहा है कोई सुधार

चंदवा में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है लगातार, नहीं हो रहा है कोई सुधार

Share with
Views : 238
"हेसल गांव में अंधविश्वास को लेकर दो की हत्या निंदनीय*"

"घटना रात्री करीब आठ से दस बजे के बीच घटी"

"सुबह गांव पहुंची पुलिस"

"पिटाई से घायल पुत्रवधू को रात भर नहीं मिल पाई कोई मदद"

"20 दिनों में तीन हत्या से भय और असुरक्षा का माहौल : माकपा"

चंदवा (लातेहार) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और चतरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अयुब खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि चंदवा में कानून व्यवस्था लागातार बिगड़ रही है, इसपर कोई सुधार नहीं हो रहा है।
20 दिनों में तीन हत्याओं से भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है।
      
कानून का डर खौफ लोगों मे नही है। कानून का भय खत्म होने का ही नतीजा है लाधूप पंचायत के हेसल गांव में अंधविश्वास के कारण दो पति पत्नी की निर्मम हत्या की दुखद घटना हुई जो काफी निंदनीय है। 

परिजनों ने बताया कि घटना दिनांक 02 मई 2023 मंगलवार की रात्रि करीब आठ से दस बजे के बीच घटी है।
बुधवार शुबह में गांव पहुंची है पुलिस। मृतक के पुत्रवधू की भी पिटाई की गई थी जो रात भर दर्द से कराहती रह गई लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। पुत्रवधू को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

इसके पहले हाका गांव में दलित छात्रा की हत्या कर दी गई थी।
    
आज गांव से लेकर शहर तक कोई सुरक्षित नहीं है। हत्या कोयला, लोहा, स्क्रैप चोरी चरम पर है। कानून व्यवस्था सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है।
    
अंधविश्वास को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में समय समय पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में कमी आ गई है।
गिरती हुई कानून व्यवस्था को तत्काल सुधार नहीं किया गया तो स्थिति और बद से बद्तर हो जाएगी।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले