छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया :पुत्री की शादी का सपना रह गयी अधुरी

TODAY आज तक से गोपाल कश्यप की रिपोर्ट:
बांका। जिले के अमरपुर थानाक्षेत्र के गदाल गांव निवासी उमेश यादव की हत्या से जहां एक तरफ ग्रामीण हतप्रभ है तो वहीं दुसरी तरफ मृतक के परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल हो रही है। हत्यारों ने उमेश यादव की हत्या कर गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से शव को गांव के समीप अवस्थित विधालय परिसर के जल मिनार की सीढ़ी पर बांध दिया। पुर्व में भी जमीन विवाद को लेकर गदाल गांव में दो पक्षों के बीच खुनी संघर्ष हो चुकी है। जिसमे एक पक्ष के लोगों ने तत्कालीन सीओ व थानाध्यक्ष पर पथराव भी किया था। मामले को लेकर अमरपुर थाने में अलग -अलग प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। जिसमें पुलिस ने भी सरकारी कार्यो में बाधा डालने, पुलिस पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए अलग से प्राथमिकी दर्ज की थी। कुछ माह पुर्व ही सभी अभियुक्त जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी मृदुल एवं मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। मृतक की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी की मौत के बाद मृतक ने धनेशरी देवी से दुसरी शादी की थी। मृतक की दुसरी पत्नी मुकबधीर है। मृतक को तीन पुत्र एवं तीन पुत्री है। जिसमें पहली पत्नी से पीएम कुमार, दीपक कुमार एवं काजल कुमारी जबकि दुसरी पत्ती से निभाष कुमार, लक्ष्मा कुमारी तथा साक्षी कुमारी है। सभी बच्चे आपस में मिलजुल कर खुशीपुर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मृतक अपने बच्चियो की संपन्न परिवार में विवाह करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा था। बच्चों की शादी का सपना मृतक के दिल में ही दफन हो गई। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से हत्याकांड में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।