दो पक्ष की लड़ाई में पूरा गांव परेशान, गांव के मुख्य सड़क पर किसी ने डाल दी झोपड़ी तो किसी ने बांस ब

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर /बांका
फुल्लीडुमर प्रखंड के राता पंचायत अंतर्गत खजाना गांव में सैकड़ों वर्ष पुराने रास्ते को खजाना गांव के ही 2 लोगों द्वारा झोपड़ी बनाकर एवं बांस बल्ले से घेर कर बंद कर दिया गया है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है| वहीं रास्ता बंद करने को लेकर ग्रामीणों द्वारा अंचलाधिकारी को अवगत कराते हुए रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है| लेकिन पदाधिकारी मौन हैं| प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश यादव मंडल एवं उनके पुत्र शिव शंकर मंडल ने खजाना गांव से पूरब जाने वाली बरसों पुरानी कच्ची रास्ता पर झोपड़ी बनाकर रास्ता को बंद कर दिया गया है| जिससे इस गांव में रह रहे 50 महादलित परिवारों के सामने आने जाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है| वहीं दूसरी तरफ गांव के ही उमेश मंडल उर्फ बराती मंडल ने भी पश्चिम तरफ जाने वाले रास्ते को बांस बल्ले से घेरकर रास्ता को बंद कर दिया है| वहीं इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची रास्ता को जो बंद कर दिया गया है, उस पर सरकारी राशि से कई वर्ष पूर्व सरकारी पुल बनाया गया है एवं रास्ते में मिट्टी वर्क भी किया गया है| वहीं एक पक्ष के दिनेश मंडल द्वारा उक्त रास्ते को अपना निजी जमीन बताया जा रहा है| वहीं कागज के अवलोकन एवं स्थलीय जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकती है| हालांकि रास्ता बंद होने से गांव में तनाव की स्थिति बनती जा रही है| जिससे कभी भी शांति भंग होने की प्रबल संभावना बनी हुई है| ग्रामीणों के अनुसार यह कच्ची रास्ता गांव वाले के आने जाने का मुख्य रास्ता बताया जा रहा है|