आशा कार्यकर्ताओं की छठवें दिन भी जारी रहा हड़ताल, अनिश्चितकालीन हड़ताल की पूरी तैयारी

आशा कार्यकर्ताओं की छठवें दिन भी जारी रहा हड़ताल, अनिश्चितकालीन हड़ताल की पूरी तैयारी

Share with
Views : 157
TODAY आज तक, से विभीषण तुरी की रिपोर्ट:

बेलहर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में आशा कार्यकर्ताओं व आशा फेसलेटर के छठवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। 
वहीं आशा एवं आशा फेसलेटर के 9 सूत्री मांगों पर आज छठवें दिन ही हड़ताल पर हैं ।
वही आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब तक सरकार हमें सरकारी सेवक घोषित, न्यूनतम मजदूरी 10,000 जैसे 9 सूत्री मांगों को पूरा नहीं करेगी ,
तब तक हम सभी आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जारी रहेंगे ।उधर स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी उत्पन्न होना शुरू हो गई है। 
जबकि उन्होंने बताया कि आशा गाँव के स्वास्थ्य विकास हेतु बीमारियों से बचाव तथा स्वास्थ्यवर्धन के कार्य करती है। 
 ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस को आयोजित करने में आशा की प्रमुख भूमिका है। 
इस दिन बच्चों को टीकाकरण के लिए केन्द्र लाना, माता तथा गर्भवती स्त्रियों को आंगनबाड़ी केन्द्र लाकर उनकी जांच तथा स्वास्थ्य शिक्षा करने में मदद करना जैसे भूमिका निभा रही है। 
उस मौके पर रेखा देवी ,उर्मिला टूडू ,बसंती किस्कू, मोनिका हेंब्रम, अनीता हेंब्रम, ललिता हसदा ,मालती देवी, सुनीता कुमारी ,पिंकी देवी ,करुणा देवी ,सुभावती देवी, प्रतिमा देवी इत्यादि आदि मौजूद थे।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले