मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम कामता पंचायत सचिवालय में संपन्न

मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम कामता पंचायत सचिवालय में संपन्न

Share with
Views : 293
*पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत ने आजादी के वीर शहिदों को दी श्रद्धांजलि* 

*गांवों से मिट्टी एकत्र कर पंचायत सचिवालय लाया गया*

चंदवा (लातेहार) मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम की कामता पंचायत सचिवालय में रही धूम।

पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
     
स्वतंत्रता संग्राम के सेनानीयों के शिलापट का अनावरण किया गया।
    
मुखिया नरेश भगत ने झंडोत्तोलन किया।

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत ने वीर शहिदों को श्रद्धांजलि दी।
    
लोगों ने गांव से हाथ में मिट्टी लेकर पंचायत सचिवालय पहुंचे।        
    
वक्ताओं ने कार्यक्रम में ग्रामीणों को आजादी के नायकों की वीरगाथा के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को सपथ दिलाया गया।
     
मेरी माटी मेरा देश अभियान एक राष्ट्रीय अभियान है। इस अभियान की घोषणा देश में 2 वर्षों से चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का इस वर्ष समापन किया जाएगा। 
      
मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 अगस्त से शुरू किया गया, जो 30 अगस्त तक संपूर्ण देश में चलाया जाना है। आयोजित किया जायेगा। यह अभियान 22 दिनों तक चलेगा।           
     
एकत्र किए गए मिट्टी का उपयोग दिल्ली में अमृत वाटिका के निर्माण में किया जाएगा। 
    ‌
इसके साथ ही शीलाफलकम पर देश के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों सुरक्षा बलों, सीआरपीएफ, जवानों एवं पुलिसकर्मियों के नाम अंकित किए जाएंगे।
      
मौके पर पंचायत सचिव रामकुमार भगत, रोजगार सेवक अंजय भगत, उप मुखिया सुमन उरांव, वार्ड सदस्य अफसाना बीवी, वार्ड सदस्य सावन परहैया, वार्ड सदस्य गौरी देवी, वार्ड सदस्य डौली देवी, वार्ड सदस्य सुषमा कुमारी, वार्ड सदस्य देव कुमार भोगता, ग्राम प्रधान पचु गंझु, फिरदोश खान, कृपा गंझु , जागो गंझु, शाहबान खान बाबा, शाहिद खान, जहांगीर खान, बीनोद परहैया, राजकुमार परहैया सहित बड़ी संख्या ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले