बांका में अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने पेड़ से मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत।

बांका में अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने पेड़ से मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत।

Share with
Views : 876
TODAY आज तक से श्रीकांत यादव की रिपोर्ट:

बांका: जिले के कटोरिया बांका मुख्य मार्ग के सिहुलिया मोड़ के पास बुधवार को एक बाइक सवारी युवक अनियंत्रित होकर पेड़ मे टकरा गई. जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौके पर आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस आने से पहले जख्मी युवक की मौत हो गई।
 मृतक युवक की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के करझोंसा पंचायत अंतर्गत गोहकारा गांव के शंकर दास के 25 वर्षीय पुत्र उमेश दास की रूप में की गई है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया।
 परिजन ने बताया कि मृतक युवक अपने बाइक से ससुराल कांकवारा जा रहे थे। रास्ते मे कटोरिया बांका मुख्य मार्ग मे सिहुलिया मोड़ मे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ मे टकरा गई। जोरदार टकराव होने कारण युवक पुरी तरह घायल हो गया। जिनको देखकर आस-पास के ग्रामीणों ने हॉस्पिटल मे फोन कर जानकारी देते हुए एम्बुलेंस बुलाया। एम्बुलेंस आने तक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई थी।
 इस घटना की जानकारी कटोरिया पुलिस को दी गई।जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष महेश्वर राय के साथ सोरभ कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुचे साथ ही शव को कब्जे मे लेकर पुलिस द्वारा परिजनों को फोन कर इस घटना की जानकारी दी गई।जिनका खबर मिलते ही परिवार के सभी सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे।परिजनो ने युवक की शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। जिनमे से युवक की पत्नी जुली देवी की रो-रोकर बुराहाल है।वही युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले