गांव चलो अभियान में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, सरकारी योजनाओं के पात्र लोगों का कराया पंजीकरण,

गांव चलो अभियान में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, सरकारी योजनाओं के पात्र लोगों का कराया पंजीकरण,

Share with
Views : 168

*TODAY आज तक से विभीषण तुरी की रिपोर्ट*

..........................................
बेलहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को गांव चलो अभियान के तहत भाजपा की ओर से कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बेलहर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ बिनोद सिंह ने सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताने के साथ ही पात्र लोगों का पंजीकरण कराया गया। 

इस दौरान जनता से वोट की अपील की गई। गांव चलो अभियान प्रवासी कार्यकर्ता के कार्यकारिणी कार्य हेतु चलाए गए अभियान में बेलहर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ विनोद सिंह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं बिहार का लाल उपमुख्यमंत्री सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गांव चलो अभियान प्रवासी कार्यकर्ताओं के कार्य करने हेतु चलाए गया।इस अभियान में बुथ समिति की बैठक जिसमें पन्ना प्रमुख भी उपस्थित रहे,

 बुथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों के कार्य का निर्धारण, नव माता बनाना, व्हाट्सएप ग्रुप निरीक्षण, नहीं बना है तो बनाना, मतदाता सूची का निरीक्षण, नमो एप्स, सरल ऐप्स डाउनलोड करवाना, विकसित भारत का ब्रांड एंबेसडर बनना, विगत चुनावों में प्राप्त मतों के आधार पर समीक्षा, 2024 में 51% से अधिक वोटो का लक्ष्य हासिल करना, यदि पहले से ही 51% से अधिक वोट मिलता है तब और अधिक लाने का लक्ष्य, विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत केंद्र सरकार की योजनाओं में उसे गांव देश नागरिक क्षेत्र से कुल पंजीकृत व्यक्तियों की संख्या ,भाजपा के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट, पंचायत स्तर पर चुनाव लड़ें सके जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले