BANKA NEWS: स्मार्ट विलेज के निर्माणाधीन कार्य प्रगति का किया गया निरीक्षण,पदाधिकारी को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का दिया गया निर्देश

BANKA NEWS: स्मार्ट विलेज के निर्माणाधीन कार्य प्रगति का किया गया निरीक्षण,पदाधिकारी को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का दिया गया निर्देश

Share with
Views : 109
बांका:- जिला पदाधिकारी,बांका अंशुल कुमार के द्वारा बाबरचक, रजौन में स्मार्ट विलेज के निर्माणाधीन कार्य  प्रगति का निरीक्षण किया गया।  जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय निर्माण कार्य के निरीक्षण के क्रम में  वहां उपस्थित पदाधिकारी को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। तालाब के किनारे किनारे  फेवर ब्लॉक के कार्य को  ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। हाट के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा शेष कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा आंगनवाड़ी में की गई चित्रकारी के कार्य को पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी निर्माणाधीन आवासों के कार्य पूर्ण करने तथा पेयजल आपूर्ति 
सुनिश्चित करने हेतु सभी आवासों में पाइपलाइन का पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया। खेल मैदान के शेष कार्य को पूरा करने हेतु प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया गया। सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी को शेष  सभी कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, बांका, जिला आईटी प्रबंधक, बांका,  प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट: कुमार चंदन। 
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले