BANKA NEWS: मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सशक्त और भयमुक्त होने का किया जागरूक

चांदन/बांका:- आनंदपुर थाना क्षेत्र के कुसुमजोरी, दहगिलवा, अमजोरा, कुरुमटाड़ एवं भैरोगंज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन कर महिला, युवा एवं बच्चों को दलित मुक्ति मिशन के निदेशक सह प्रशिक्षक द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। सर्वप्रथम परिचय सत्र में संस्था के निदेशक महेंद्र कुमार रौशन ने बताया कि यह आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट के सौजन्य से जागरूकता अभियान चलायमान है, जिसका नेतृत्व श्रीमती निरजा बिड़ला करती हैं। आदित्य बिड़ला एजुकेशन ट्रस्ट मुंबई एक गैर-लाभकारी संगठन है,जो शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है। प्रशिक्षण में बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य एक व्यक्ति की भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति है। यह व्यक्ति की क्षमता को प्रभावित करता है कि वह अपने जीवन में चुनौतियों का सामना कैसे करता है, अपने संबंधों को कैसे बनाता और बनाए रखता है, और अपने जीवन को कैसे सार्थक और अर्थपूर्ण बनाता है। भावनात्मक स्वास्थ्य से अभिप्राय है। व्यक्ति की भावनाओं को समझने और प्रबंधित करने की क्षमता से है। मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य से अभिप्राय है व्यक्ति की सोच और व्यवहार को प्रभावित करने वाली मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाओं की स्थिति से है। सामाजिक स्वास्थ्य से अभिप्राय है व्यक्ति के सामाजिक संबंधों और सामाजिक कौशलों की स्थिति से है। कार्यशाला में विभिन्न गाँव से कुल 187 महिला, युवा और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर वार्ड सदस्य रूबी देवी, शिक्षक देवराज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार दास, सावित्री बाई माता समिति के नेत्री बंदना देवी, कुसमी देवी, खिरिया देवी, जीविका सदस्य रूबी देवी आदि अन्य गणमान्य लोगों ने न केवल सक्रिय रूप से भाग लिया, बल्कि अभियान की सराहना करते हुए स्वस्थ रहने के लिए चिंता, डर, भयमुक्त होकर जीवन सवारने पर बल दिया।
रिपोर्ट:- उमाकांत साह।