BANKA NEWS: बांका को मिलेगी बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री का हो रहा है इन्तेजार ? स्मार्ट विलेज बाबर चक का किया गया निरीक्षण

बांका:- जिला पदाधिकारी, बांका अंशुल कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के तैयारियों के अंतिम चरण में स्मार्ट विलेज बाबर चक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा बाबर चक में किये जा रहे कार्यों का जायज़ा लेते हुए संबंधित पदाधिकारी से कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा तोरण द्वार , खेल मैदान, तालाब सहित सभी कार्यों की अंतिम स्थिति जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। विद्यालय निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों के नामांकन का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों से वार्ता की गई। कार्यों का जायजा लेने के पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए शेष कार्य मिशन मोड में आज रात तक खत्म करने का निर्देश दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट/कुमार चंदन।