BANKA NEWS: मिर्जापुर गांव में कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

BANKA NEWS: मिर्जापुर गांव में कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

Share with
Views : 862
रिपोर्ट: दीपक कुमार यादव
बाराहाट. प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 501 महिलाएं एवं कन्याओं ने हिस्सा लिया। कलशयात्रा के साथ ही इस सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। गाजे-बाजे के साथ मिर्जापुर स्थित केवारी बाबा स्थान से कलश शोभा यात्रा शुरू हुई जो नगर भ्रमण करते हुए चंगेरी होते हुए दुखहरण नाथ मंदिर परिसर पुनसिया पहुंची। जहां पंडित मनोज बाबा के द्वारा विधि विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गंगा जल कलश में भरवाया गया। पुन: कलश शोभा यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु हाथ में बजरंगवली का पताका लिये साथ चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम के जयघोष किया जा रहा था। जिससे जिधर से भी कलश यात्रा गुजरी उधर का माहौल पुरी तरह भक्तिमय हो गया। कलश शोभा यात्रा भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कलश शोभायात्रा में मौजूद महिलाओं को अपने घर के समीप पानी एवं शरबत पिलाकर सभी का स्वागत किया। वही श्री मन्द्राचल धाम के श्री सत्य प्रकाश शरण जी महराज द्वारा गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान प्रारंभ हो गया है जो 2 अप्रैल बुधवार तक चलेगा। कलश शोभायात्रा को सफल बनाने में आयोजन समिति के आचार्य मुन्ना यादव, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध प्रसाद विमल, पूर्व प्रमुख राजेश यादव, पैक्स अध्यक्ष नीरज महाराणा, उप मुखिया संजय चौधरी, शिक्षक रामजीवन यादव, अविनाश यादव, मृत्युंजय यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि भक्तजनों के लिए प्रसाद के रूप में भंडारे की व्यवस्था की गई है।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले