तेलिया पहाड़ पंचायत सहित चार पंचायतों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाक राशि का किया गया वितरण

तेलिया पहाड़ पंचायत सहित चार पंचायतों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाक राशि का किया गया वितरण

Share with
Views : 226
संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

बुधवार 3 मई 2023 को फुल्लीडुमर प्रखंड के तेलिया पहाड़, पथड्डा, कैथा एवं सादपुर पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पोशाक राशि का वितरण किया गया| बाल विकास परियोजना कार्यालय फुल्लीडुमर से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर कुल 40 नामांकित बच्चों में प्रति बच्चे ₹400 की दर से पोशाक राशि का वितरण किया गया| वहीं तेलिया पहाड़ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 80 नौगांय, केंद्र संख्या 81 पथांय, केंद्र संख्या 82 तेलिया, केंद्र संख्या 83 नवटोलिया गांव में मुखिया विनय कुमार सिंह के नेतृत्व मे प्रति बच्चे ₹400 की दर से कुल 40 बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया| वहीं पोशाक राशि वितरण के मौके पर उपस्थित बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुखिया विनय कुमार सिंह ने कहा कि सर्वप्रथम बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पर ही बैठने ,उठने , कलम पकड़ने तथा अक्षर ज्ञान प्राप्त कर विद्यालय जाते हैं| साथ ही मुखिया सिंह ने यह भी कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सरकार द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती है, जिससे लोगों को लाभ मिलता है| वहीं पोशाक राशि वितरण के मौके पर सेविका ममता कुमारी, सिम्पी कुमारी, रूबी कुमारी, संगीता कुमारी सहित सभी सेविका अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित रही।


error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले