मनरेगा कार्यालय में बने शौचालय कुड़े में तब्दील,पदाधिकारी के नाक के नीचे स्वच्छ भारत की उड़ रही धज्ज

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/बांका
फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय के पीछे प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश के सहयोग से लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया शौचालय कुड़े में तब्दील हो गया है एवं कुड़े के दुर्गंध से महामारी फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है| जानकारी के अनुसार इस शौचालय के पास मनरेगा कार्यालय, पंचायती राज कार्यालय ,बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रमुख कार्यालय, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, कृषि कार्यालय, बीआरसी, अस्पताल, आपूर्ति कार्यालय है| जहां सभी कार्यालय में पदाधिकारी आते हैं और कार्य अवधि समाप्त होने पर चले जाते हैं| लेकिन पदाधिकारी के उदासीन रवैया से यह शौचालय गंदगी में तब्दील हो गया है एवं उपयोग करने लायक नहीं रहा है| वहीं सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं जहां इस प्रखंड से संचालित होती है वही प्रखंड के पदाधिकारी के नाक के नीचे शौचालय की यह स्थिति विभाग के कार्यशैली पर कई प्रश्न खड़े करते हैं| वही प्रखंड आने वाले ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय में कुड़े भरे रहने के कारण यहां आने वाले सैकड़ों महिला एवं पुरुषों के सामने एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है, जब उन्हें प्रखंड में शौच की जरूरत होती है| वही पदाधिकारी को भी इस गंदे शौचालय से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है| वही लोगों द्वारा शुक्रवार को प्रखंड आ रहे जिलाधिकारी से इस समस्या के समाधान की मांग करने की बात कही जा रही है|