फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की उत्साही युवाओं द्वारा की गई साफ सफाई।

फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की उत्साही युवाओं द्वारा की गई साफ सफाई।

Share with
Views : 289
संवाददाता कामेश्वर साह फुल्लीडुमर बांका।    
                                            
 लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर फूलीडूमर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की साफ सफाई मंगलवार को उत्साही युवाओं द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार फूलीडूमर बड़ी बांध छठ घाट की साफ सफाई फुलीडूमर बाजार के उत्साही युवा आलोक कुमार, गुलशन कुमार, संतोष कुमार, रमेश कुमार, शंकर मंडल, अमन कुमार सहित अन्य के द्वारा किया गया। गनोरा छठ घाट की सफाई गनोरा गांव के बबलू कुमार, सनी कुमार, रोहीन मंडल, रघुवीर मंडल के द्वारा की गई। वहीं प्राचीन छठ घाट लेटावरण भंगा पोखर, लोहागढ़ नदी छठ घाट, बिलासी बांध छठ घाट, तेलिया पहाड़ छठ घाट, कैथा छठ घाट, पथड्डा छठ घाट आदि की साफ सफाई छठ पूजा समिति के सदस्यों द्वारा सक्रिय रूप से करते देखा गया। वहीं प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण फूलीडूमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने की एवं संबंधित पंचायत के मुखिया एवं पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील कर देते हुए कहा गया कि छठ घाट पर लोग गहरे पानी में नहीं जाए एवं बच्चों को गहरे पानी में नहीं जाने दें।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले