चम्पारण आएं पूर्व एडीजी छठ महापर्व करने अपने मातृभूमि पर!.

चम्पारण आएं पूर्व एडीजी छठ महापर्व करने अपने मातृभूमि पर!.

Share with
Views : 361
_ठाकुर रमेश शर्मा_ _रामनगर-नरकटियागंज,प०चम्पारण(बिहार)_ 
 _21-11-2023_ 

लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर भारत सरकार के पुर्व एडीजी और भाजपा नेता एपी पाठक अपने मातृभूमि चम्पारण के दौरे पर है जहां वो अपनी पत्नी मंजुबाला पाठक के साथ छठ पर्व को पुरे रीति रिवाज और परंपराओं के साथ मनाए।
 भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ साथ उनकी पत्नी ने छठ का प्रसाद अपने हाथों से बनाया और बहुत सारी छठव्रतियों के साथ घाट पर अर्घ्य भी दिया।
इससे पुर्व भाजपा नेता एपी पाठक वाल्मिकीनगर लोकसभा के बगहा के शास्त्रीनगर, बच्चा बाबु घाट,दिन दयाल नगर छठ घाट, गोडिया पट्टी घाट,रामनगर के भगत मुख्य शहरी छठ घाट, गोनौली घाट, लौरिया के मुख्य घाट, नरकटियागंज के मुख्य छठ घाट का स्वयं दौरा कर छठ घाटों की सौंदर्यीकरण और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिए और अपने बाबु धाम ट्रस्ट के संसाधनों से यथासहयोग भी किया।
वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के अन्य जगहों के मुख्य घाटों पर जहां भाजपा नेता एपी पाठक नहीं जा सके वहां उनके कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला और स्थानीय छठ पूजा कमिटियों से सामंजस्य बनाके सफल आयोजन हेतु प्रयास किया।
आपको बताते चलें कि भाजपा नेता एपी पाठक तैयारियों के साथ साथ गरीब और ज़रूरतमंद छठव्रतियों के बीच साड़ी और छठ पूजन सामग्री भी वितरित किए।
यह सर्वविदित है कि पिछले दशकों से भाजपा नेता एपी पाठक दंपती चंपारण में छठ धूमधाम से मनाते हैं और सभी के बीच प्रेम और स्नेह बांटते रहते हैं।
संवाददाताओं द्वारा भाजपा नेता एपी पाठक से संपर्क साधने पर उन्होंने बताया कि चूंकि छठ बिहार का महत्वपूर्ण पर्व है और लाखों प्रवासी लोग इस पर्व पर बिहार आते है तो उनके लिए यह गर्व का विषय हो जाता है।
एपी पाठक ने बताया कि बहुत सारी राष्ट्रीय न्यूज पोर्टलों और प्रमुख सांस्कृतिक सुधारवादी लोगों से उनकी चम्पारण के छठ पूजा की धूम और लोगों के आपसी प्रेम और लगाव आदि विषयों पर बात होती है जहां उन्होंने अपना पक्ष बेहतर रखा और वाल्मिकीनगर लोकसभा में छठ के सफल आयोजनों और यहां के लोगों की आपसी भाईचारा को राष्ट्रीय पोर्टल पर मजबूती से श्री पाठक ने बात रखा।
जहां चंपारण के साथ समूचे बिहार के लिए गर्व की बात हो जाती है।
दर्जनों जगहों पर भाजपा नेता एपी पाठक छठ पर्व की लोकप्रियता और लोगों के जुनून को बिहार की अस्मिता से जोड़ते हुए बिहार की महिमामंदन किया और वाल्मिकीनगर लोकसभा के छठ पूजन को धर्म की रीतियों के साथ साथ यहां के स्थानीय पूजन सामग्रियों के निर्माण और व्यवसाय का ब्रांडिंग किया जिससे आए दिन वाल्मिकीनगर लोकसभा में छठ के समय अत्यधिक रोजगार सृजन और व्यवसाय भी होगा।
भाजपा नेता एपी पाठक ने बताया कि बाहरी परिवेश में पले बढ़े होने के बावजूद उनकी धर्मपत्नी मंजुबाला पाठक अपने को पूर्णतः चम्पारण की बहुत मानते हुए गौरव महसूस करती है और पूरे मनोयोग से दशकों से छठ पूजन करती है।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले