मनाई गई बाबा साहब की 133 वीं जयंती

मनाई गई बाबा साहब की 133 वीं जयंती

Share with
Views : 114
चांदन/बांका:- प्रखंड के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत ज्ञान भवन कड़वामारण में दलित मुक्ति मिशन संस्था के निदेशक महेंद्र कुमार रौशन के नेतृत्व में भारतीय संविधान के जनक, स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि व न्याय मंत्री,  8 वर्ष के कोर्स डॉक्टर ऑफ साइंस की डिग्री को मात्र 2 वर्ष 6 माह में प्राप्त करने वाले, जीवंत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले बोधिसत्व भारतरत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के 133 वीं जयंती के अवसर पर समानता व ज्ञान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार रौशन ने बताया कि कुछ विद्वानों की माने तो बुद्ध और अम्बेडकर ही हमारे देश के पहचान हैं। समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, भाईचारा के आधार पर  भारतीय संविधान खड़ा है, जिसके शिल्पकार डॉ0 अम्बेडकर रहे हैं, जिन्हें 2015 में संयुक्तराष्ट्र संघ ने सेम्बल ऑफ नॉलेज की उपाधि दिया है। आगे उन्होंने बताया कि पिछले दिन 13 अप्रैल 2024 को बाबा साहब के जन्मोत्सव के पूर्व दलित न्याय सभा सह जयंती विराजपुर मोड़ के पास मिशन स्कूल में मनाया जहां लगभग 300 से अधिक लोग शामिल हुए हैं, और आज विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भीम चेतना व प्रेरणा गीत की प्रस्तुति सुनीता देवी, महालाल बेसरा ने किया। इस अवसर पर रूबी देवी, सुनीता देवी, लखन मुर्मू, अनील कुमार आदि अन्य लोगों बाबा साहब के तैलचित्र पर माला पहनाकर उन्हें याद किया।

चांदन से उमाकांत साह की रिपोर्ट 
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले