आगामी 24 अप्रैल से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा शुभारंभ

आगामी 24 अप्रैल से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा शुभारंभ

Share with
Views : 79
बौंसी/बांका:- नगर पंचायत क्षेत्र के सिरायं गांव में आगामी 24 अप्रैल से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता अजय कुमार साह ने बताया कि विश्व शांति व जग कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 24 अप्रैल को इसके लिए विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी। सात दिवसीय इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विद्वान पंडितों के साथ-साथ कथावाचक राजहंस जी महाराज का आगमन होगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल बनाने के साथ-साथ व्यास मंच का निर्माण भी किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीण सक्रिय हैं।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले