करंट की चपेट से वृद्ध महिला की हुई मौत

करंट की चपेट से वृद्ध महिला की हुई मौत

Share with
Views : 239
बौंसी/बांका:- करंट की चपेट में आकर एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। घटना बौंसी थाना क्षेत्र के गदाल गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार गदाल गांव निवासी स्वर्गीय अर्जुन मंडल की 60 वर्षीय पत्नी बिंदा देवी घर में अकेली थी। कुछ काम करने के दौरान महिला करंट के चपेट में आकर वहीं गिर गई। महिला के भाई लखन मंडल के पुत्र आशीष कुमार कुछ काम से अपनी बुआ के पास गया था। अपनी बुआ को नीचे गिरा देखने के बाद बदहवास होकर आशीष कुमार अपने पिता लखन मंडल के पास पहुंचा और बुआ के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद सभी परिजन वृद्ध महिला के घर पहुंचे और उसे मूर्छित अवस्था में उपचार के लिये रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आरके सिंह के द्वारा इलाज के बाद तत्काल बेहतर उपचार के लिये मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि रेफर करने के तुरंत बाद ही महिला की मौत हो गई। बताया गया कि, वृद्ध महिला संझा मधाय की रहने वाली थी। पति के मृत्यु के बाद महिला यहीं अपने मायके गदाल में घर बनाकर रहा करती थी। महिला के भाई लखन मंडल ने बताया कि महिला का पुत्र कांग्रेस मंडल चेन्नई में रहकर मजदूरी का काम करता है। मां की मृत्यु की सूचना उसे दे दी गई है। इधर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा महिला के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले