खाना बनाने के क्रम में लगी आग घर सहित हजारों की सम्पति हुआ राख

खाना बनाने के क्रम में लगी आग घर सहित हजारों की सम्पति हुआ राख

Share with
Views : 296
चांदन/बांका:- आनंदपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर दो पुझारडीह गांव में बीते शाम 7 बजे सोमवार को लकड़ी के चूल्हा पर खाना बनाने के क्रम में आग लगने से पीडित का दो खपरैल का मकान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिडित महेंद्र यादव पिता माधो यादव नया घर में छत ढलाई का काम करा था। और उनके घर के परिजन मजदूर के लिए खाना पका रही थी. इसी बीच आग की चिंगारी घर के बगल में रखा पुआल में लग गई। और देखते ही देखते पछिया हवा के छोके से आग ने विकराल रूप ले लिया। तब तक दो घर आग ने अपने आगोश मे लेकर घर में रखा दो क्विंटल चावल, तीन क्विंटल गेंहू, 
सहित बर्तन कपड़ा आदि जलकर राख हो गया. घटना को लेकर ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर पंपसेट लगाकर पानी से आग पर काबू पाया, नहीं तो कई घर जलकर राख हो जाता। घटना की सूचना पर पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश यादव घटनास्थल पर पहुंचकर पिडित परिवार को संतावना दिए और मदद दिलाने का भरोसा दिए। वहीं इस घटना से आहत पीड़ित महेंद्र यादव ने चांदन अंचलाधिकारी रविकांत कुमार को आवेदन देकर आपदा राहत कोष से मदद कि गुहार लगाया है।घटना के संबंध में चांदन सीओ रविकांत कुमार ने बताया की जांच कर तत्काल आपदा प्रबंधन द्वारा मिलने वाली उचित मुआवजा दिया जाएगा।

TODAY आजतक से उमाकांत साह की रिपोर्ट 
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले