चार बच्चों की मां को हुआ दोबारा ईश्क तो पति ने पत्नी की ली जान

चार बच्चों की मां को हुआ दोबारा ईश्क तो पति ने पत्नी की ली जान

Share with
Views : 699
बांका:- पति के द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र की रामचुआ पंचायत के बड़ी खजुरी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने अपनी गलती मान ली है। बताया जाता है कि, 10 साल पहले मुन्ना राम और अंजलि ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे भी हुए। इस दौरान अंजलि को दोबारा किसी से प्रेम हो गया। पति को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और लगातार विवाद के बाद उसने इतनी पिटाई कर दी कि पत्नी की मौत हो गई। हालांकि पति मुन्ना राम ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले दो वर्षों से अक्सर खपड़ा गांव के रितेश कुमार नामक एक युवक से फोन पर बात करती थी। उसने अपनी पत्नी को कई बार मना भी किया था, लेकिन दोनों की बातचीत होती रही। गुरुवार 02 मई 2024 को वह हलवाई का काम करने बगल के रामचुआ गांव गया था। शाम में जब घर लौटा तो उसकी पत्नी अंजलि अपने प्रेमी रितेश से बात कर रही थी। यह बात पति को नागवार गुजरा। यह देखकर उसने अपना आपा खो दिया और पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। शुक्रवार 03 मई 2024 की सुबह अंजलि अचेत हो गई। ग्रामीणों के कहने पर उसने अंजलि को शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर 

तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शंभूगंज थाने की पुलिस ने आरोपित मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पत्नी के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली है। उसने यह भी कहा कि उसे नहीं पता था कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। घटना की सूचना पर अंजलि के मायके से उसकी मां मंदोदरी देवी, भाई सौरभ कुमार सहित अन्य स्वजन अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि, 10 साल पूर्व मुन्ना राम ने गांव के ही उदय राम की पुत्री अंजलि से प्रेम विवाह किया था। विवाह के पूर्व प्रेम प्रसंग की जानकारी पर दोनों के स्वजनों सहित ग्रामीणों का भारी विरोध हुआ था। यहां तक कि अंजलि के पिता ने थाने में शिकायत भी की थी। इसके बावजूद भी सभी बातों को दरकिनार करते हुए दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाकर शादी कर ली थी। दोनों की शादी से चार संतान भी हैं। दो बेटियां और दो बेटे हैं। बताया जाता है कि स्वजनों और ग्रामीणों के विरोध एवं आर्थिक तंगी के कारण मुन्ना राम अपनी पत्नी को दो साल पहले लेकर हैदराबाद चला गया था। वहीं शंभूगंज बाजार के खपड़ा निवासी रितेश से अंजलि की आंखें चार हुईं। धीरे-धीरे दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि उसके पति का खून खौल उठा और खौफनाक अंत हो गया। अंजलि के छोटे भाई सौरभ कुमार की शिकायत पर मुन्ना राम सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शंभूगंज थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा गया है। मुख्य आरोपित मुन्ना राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले