BANKA NEWS: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मार-पीट में एक महिला मुर्छित

BANKA NEWS: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मार-पीट में एक महिला मुर्छित

Share with
Views : 381
चांदन/बांका:- आंनदपुर थाना के बारने गांव में जमीन विवाद के पुरानी रंजिश में बर्तन धो रही रही एक महिला के साथ जम कर लात घूसों से मारपीट कर करने का मामला सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनन्दपुर थाना क्षेत्र के बारने गांव कि झूनवां देवी पति शिया राम यादव रविवार कि सुबह अपने घर के वाली खेत पर बर्तन धो रही रही थी। इसी बीच गांव के ही शालिग्राम यादव के कहने पर उनकी पत्नी संगीता देवी सहित घुटरी देवी आदि के बीच कहा सुनी होते-होते विवाद में तब्दील हो गई और, और मौक़ा पाकर उक्त लोगों ने झुनवा देवी पति शिया राम यादव को मारकर जख्मी कर दिया। घटना के परिजनों ने जख्मी महिला को लेकर आनन्दपुर थाना पहुंची, जहां से आनन्दपुर थाना पुलिस इलाज कराने हेतु प्राईवेट क्लिनिक भेज दिया। जख्मी झूनवां देवी ने बताई कि मैं अकेली बर्तन धो रही थी,इसी बीच उपरोक्त व्यक्ति ने मार पीट कर जख्मी कर दिया।इस संदर्भ में आनन्दपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया मामले कि छानबीन कि जा रही है।

रिपोर्ट:- उमाकांत साह।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले