चंगेरी मिर्जापुर में श्रीमद् भागवत कथा का आगाज:कलश और पोथी यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय आयोजन।
.jpg)
रिपोर्ट-अजय कुमार झा
बाराहाट. प्रखंड क्षेत्र के चंगेरी मिर्जापुर गांव में रविवार को चैत्र नवरात्रि के मौके पर नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन कलश शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। चंगेरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में बनाए गए भागवत पंडाल से भव्य कलश शोभा यात्रा पुनसिया स्थित दुखहरण नाथ महादेव के प्रांगण में पंडित सुनील कुमार झा के द्वारा वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ जलबौझी कार्यक्रम किया गया। उसके बाद कलश शोभा यात्रा आकर्षक देवी देवताओं के झांकियां के साथ कलश यात्रा के आगे आगे मुख्य यजमान रिंकी देवी व पति राकेश कुमार अपने सिर पर पोथी लेकर चल रहे थे एवं उसके आगे बैंड बाजे चल रहे थे। बैंड बाजा की धुन पर गांव के युवक थीरकते रहे। कलश शोभा यात्रा में विभिन्न परिधानों में सजे 551 युवती एवं महिलाएं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा पुनसिया चंगेरी मिर्जापुर होते हुए भागवत पंडाल पर पहुंचने के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा का ग्राम वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीले वस्त्र पहनकर सर पर कलश धारण कर शामिल हुए। इसके पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथा वाचक अजीत पाठक ने कहा की भागवत कथा एक ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भगवान भागवत कथा होती है इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा से सख्त हो जाता है। उन्होंने कहा की कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब हमें इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौंकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।
भागवत कथा का आयोजन को लेकर पूर्व प्रमुख राजेश यादव, पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार महाराणा, मुखिया मनोज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया रामशरण चौधरी,बुद्धदेव राउत, संजय चौधरी, पवन यादव, प्रशांत कुमार मुन्ना, हरीकिशोर यादव, सोनेलाल साह, शैलेंद्र यादव, बजरंगी मेहता, विकास कुमार, अजय यादव, पवन कुमार सुमन, अजीत कुमार गुंजन, नवल शाह, प्रमोद यादव, पमपम मेहता,हीरालाल शाह,सुनील मेहता, हेमकांत महाराणा, पंकज कुमार सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं।