महागठबंधन के नेताओं ने बढ़ती महंगाई एवं केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर /बांका
फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आज 15 जून 2023 गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं ने बढ़ती महंगाई एवं केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया| आयोजित धरना प्रदर्शन में उपस्थित महागठबंधन के नेताओं ने केंद्र के मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा को दलित विरोधी, धर्म के नाम पर समाज को बांटने एवं अमीरों की पार्टी बताया| वहीं महा गठबंधन के नेताओं ने मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई, नई शिक्षा नीति, जाति गणना को रोकने सहित कई अन्य मुद्दे को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर तंग करते हुए 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की बात करते हुए वक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की| वहीं आयोजित इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह चंद्रवंशी, राजद प्रखंड अध्यक्ष परमानंद मंडल, सीपीआई प्रखंड अध्यक्ष अनंत राय ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश महाराणा, कम्युनिस्ट नेता अरविंद यादव ,राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार, पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव, राकेश यादव, कारुणाकर देव, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यशवंत प्रसाद राय, निरंजन यादव उर्फ निरो जी, वरीय राजद नेता अनिल राय, उप प्रमुख बेनीशंकर यादव, अमरेंद्र राव, विकास मंडल, भुमेश्वर राय, जयद्रथ कुमार, रमेश्वर पंजियारा, नंदलाल यादव,सहित दर्जनों महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे|