रामनगर प्रखंड के धोकराहा में जांच शिविर का आयोजन।
_ठाकुर रमेश शर्मा पत्रकार_
_रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_
_दिनांक - 10-09-2023_
बगहा जिला के भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री में श्री बाल किशोर शर्मा जी के तरफ से डां श्री अनिमेष कुमार मिश्रा जी के द्वारा धोकरहां पुस्तकालय में शिविर लगाकर नि, शुल्क चिकित्सा करवाया गया। जिसमे हजारों की संख्या में लोगों ने अपने - अपने बीमारियों का इलाज कराया।
इस क्षेत्र के जनता ने भाजपा भारतीय जनता पार्टी के सराहनीय कदम को सराहा तथा कहा कि अगर आए दिन हर पार्टी के लोग इसी तरह शिविर लगाते रहेंगे तो निरोग रहेंगे तथा पार्टियों का नाम भी ऊंचा होगा। इस अच्छे काम में बालकिशोर शर्मा के साथ सैकड़ो ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।