बांका के लाल प्रो. विवेकानंद सिंह बनाए गए पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति, क्षेत्र में खुशी की लहर

बांका के लाल प्रो. विवेकानंद सिंह बनाए गए पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति, क्षेत्र में खुशी की लहर

Share with
Views : 689
"TODAY आज तक" से प्रीतम कुमार राव की रिपोर्ट:
  
रजौन/बांका । प्रखंड के पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत पड़घड़ी ग्राम निवासी स्वर्गीय भूमेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र एवं जदयू के वरिष्ठ नेता सह मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह के बड़े भाई इंजीनियर प्रो. विवेकानंद सिंह को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए जाने की खबर है। इस सम्बंध में गुरुवार को बिहार के महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंगथु ने अधिसूचना जारी की है, जिसमें प्रो. विवेकानंद सिंह को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही रजौन प्रखंड के लाल प्रो. इंजीनियर विवेकानंद सिंह को अब पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक व शैक्षणिक व्यवस्था का संपूर्ण बागडोर मिल गया है। बता दें कि श्री सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना के डीन अकादमिक हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए जाने की सूचना के बाद उनके परिजनों व सगे-सम्बंधियों के अलावे पैतृक गांव पड़घड़ी सहित रजौन प्रखंड सहित पूरे जिले के शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। प्रो. विवेकानंद सिंह रजौन प्रखंड के तीसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए हैं, इससे पूर्व प्रखंड के मोरामा ग्राम निवासी आरएस मंडल रांची विश्वविद्यालय के तथा मोरामा गांव के ही मनोज कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा गुजरात के कुलपति रह चुके हैं। इधर प्रो. विवेकानंद सिंह को कुलपति बनाए जाने पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय दीपनारायण सिंह महाविद्यालय भूसिया के सेवानिवृत्त प्राचार्य सह पूर्णिया के नवनियुक्त कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के परिवार के सदस्य प्रो. जीवन प्रसाद सिंह, प्रो. जयकुमार राणा, डॉ. प्रताप नारायण सिंह, डॉ. अचल भारती, उनके छोटे भाई सह वरिष्ठ जदयू नेता मनोज सिंह, उनके भांजे सह वरिष्ठ पत्रकार कुमुद रंजन राव, धोरैया विधानसभा जदयू मीडिया प्रभारी अंजनी चौधरी, धोरैया प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, रजौन प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह, कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश के सचिव संदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार राव, उनके बचपन के मित्र सह वरिष्ठ राजद नेता दिवाकर यादव, राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार दिनकर सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले